अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में डॉ. नरेश चौधरी सम्मानित
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को उत्कृष्ट संयोजन एवं व्याख्यानों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सात दिवसीय महोत्सव में डॉ. चौधरी के योगदान की सराहना की गई। राज्यपाल ने उनके समर्पण और सामाजिक सेवा भावना को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।