केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान: डॉ. धन सिंह

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा के लिए बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। बजट में देश में तीन नए एम्स, दो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान तथा एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल संस्थानों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे। डॉ. रावत ने कहा कि बायोफार्मा शक्ति योजना से डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज को सस्ता व सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राज्य स्तर पर ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।