गोदाम में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गोदाम में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को जयपाल छाबड़ा निवासी राजीव गांधी कॉम्पलेक्स, डिस्पेंसरी रोड ने गोदाम के बाथरूम से दो पम्पिंग सेट, नल और पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 मार्च की देर रात तहसील चौक, डिस्पेंसरी रोड के पास से विजय कुमार (25) निवासी मालसी डियर पार्क, थाना राजपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी चोरी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र पतियाल और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *