दून पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरीश साहनी,
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब दो लाख रुपये मूल्य की शत-प्रतिशत ज्वेलरी भी बरामद की है।
13 मार्च 2026 को केवट बस्ती बाबूगढ़ निवासी श्रीमती मधु ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने शोएब (24) निवासी डांडा, डाकपत्थर हाल चुंगी नं. 1 बाबूगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए बंद घर की रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।