साइबर अपराधों के प्रति दून पुलिस ने बढ़ाई जागरूकता

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार थाना कालसी क्षेत्र में एक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कालसी में स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने छात्रों और अध्यापकों को किसी भी अंजान लिंक, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर फ्रॉड या किसी आपत्तिजनक गतिविधि के होने पर तत्काल ’’हेल्पलाइन नंबर 1930’’ पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। दून पुलिस ने सभी को ’’“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”’’ का संदेश देते हुए साइबर अपराधों से बचाव में सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पढ़ाया साइबर और महिला सुरक्षा का पाठ
उत्तरकाशी। नशा, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस ने जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत थााना पुरोला की नोगांव और डामटा टीम द्वारा दौलत राम रंवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव और राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को नशे से दूरी, स्वस्थ जीवनशैली और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया।