विवेचनाओं को लम्बित ना रखें, बल्कि करे उनका निस्तारण
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में धोखाधड़ी से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करने के साथ ही विवेचनात्मक कार्यवाही में तेजी लाकर त्वरित निस्तारण करने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा बैठक में उन्होंने विवेचनाओं में ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर निस्तारण करने हेतु दिशा निर्देश दिये। धोखाधड़ी से सम्बन्धित विवेचनाओं में जिन अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हो गयी है उन्हे भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अभियुक्तों की चल और अचल सम्पत्ति की जांच करते हुए उनको अटैच करने की कार्यवाही की जाए। धोखाधड़ी से सम्बन्धित सभी सर्किल के विवेचक आपसी तालमेल से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साक्ष्य से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर आपस में साझा करें।