उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए डीएम सविन बंसल सम्मानित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेणीराम उनियाल
देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और असाधारण निर्णयों के लिए उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने सम्मानित किया। डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) के संस्थापक शंकर सागर ने कहा कि डीएम बंसल गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं। उनके कार्यों में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए निःशुल्क सारथी वाहन सेवा, दशकों से लंबित भूमि विवादों का समाधान, विधवाओं को राहत, आईएसबीटी में जलभराव का निवारण और राज्य आंदोलनकारियों के हित में कार्य प्रमुख हैं। इस अवसर पर सह संयोजक आनंद सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक अशोक नेगी, कुमाऊं संयोजक उमेद बिष्ट, महिला संयोजक धना वाल्दिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।