नव संवत्सर पर कालीमठ में डीएम ने किया हवन-पूजन

नव संवत्सर पर कालीमठ में डीएम ने किया हवन-पूजन


रुद्रप्रयाग। हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कालीमठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने रुच्छ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर जनकल्याण की प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता लाए। साथ ही केदारनाथ यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *