पौड़ी में नए सत्र की शुरुआत, डीएम ने बच्चों से किया संवाद

पौड़ी में नए सत्र की शुरुआत, डीएम ने बच्चों से किया संवाद


पौड़ीजनपद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। प्रवेश उत्सव के तहत सभी राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस बार विशेष पहल के तहत सत्र के पहले ही दिन पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे पढ़ाई बिना विलंब शुरू हो सके।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या पांच में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को स्वयं पुस्तकें वितरित कीं और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण शीघ्र पूरा करने और खेल सामग्री व झूले लगाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पुस्तकों के साथ नए सत्र का शुभारंभ

टिहरी। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय नई टिहरी में शैक्षिक सत्र 2026दृ27 का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। खंड शिक्षा अधिकारी मो. तस्लीम कुरैशी ने इसे विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला समन्वयक अनिल बिष्ट ने बताया कि यह अभियान सभी विद्यालयों में चल रहा है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं समग्र शिक्षा के अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्राओं को वितरित की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

चमोली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *