डीएम ने दिए रिवर चैनलाइजेशन और नहर सुदृढ़ीकरण के निर्देश

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट में सिंचाई विभाग की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन नहरों और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या घटिया सामग्री कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंध निर्माण, नहरों की सफाई और रिवर चौनलाइजेशन कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ और कटाव से आबादी व कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।