गौचर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाएँ को लेकर डीएम व एसपी ने ग्राउंड जीरो पर परखी तैयारियाँ

श्रीनगर। आगामी 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर, मुख्य पंडाल, प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश-निकास द्वारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल और त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्बाध यातायात और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गौचर मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम सोहन रांगड़, सीओ त्रिवेन्द्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह और प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट भी मौजूद रहे।