संभागीय निरीक्षक चेतन ने बचाई घायल व्यक्ति की जान

संभागीय निरीक्षक चेतन ने बचाई घायल व्यक्ति की जान


रुद्रप्रयाग। मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रुद्रप्रयाग के संभागीय परिवहन निरीक्षक चेतन प्रकाश ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाई। बीती रात होटल पुष्पदीप के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार में घायल व्यक्ति को देखकर उन्होंने बिना विलंब अपने वाहन से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उनकी तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिल पाया। जिला प्रशासन ने चेतन प्रकाश के इस संवेदनशील कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि ऐसे अधिकारी समाज में सेवा भावना और जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और प्रशासनिक व्यवस्था की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *