स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, प्रशासन की प्रतिबद्धता: जिलाधिकारी

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, प्रशासन की प्रतिबद्धता: जिलाधिकारी


उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं, संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी का निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था और रिक्त एएनएम पद को देखते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। फार्मेसी में आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध पाई गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगनानी के बंद होने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर केंद्र खोला गया। डुंडा के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने डुंडा और ब्रह्मखाल केंद्रों का निरीक्षण किया और एक्स-रे तकनीशियन की कमी के समाधान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। बड़कोट के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट का निरीक्षण किया, जहां लैब, इमर्जेंसी और वैक्सीनेशन कक्षों में कार्मिकों की कमी के विषय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया। उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चंद रमोला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमोला और गुन्दियाटगांव का निरीक्षण किया, जहां गायनोलॉजिस्ट, आर्थाेलॉजिस्ट, सीटी स्कैन और ब्लड बैंक की आवश्यकता पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *