जिलाधिकारी ने की यमुनोत्री रोपवे परियोजना की समीक्षा की, दिए निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री रोपवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परियोजना से जुड़े विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, पर्यावरणीय स्वीकृति, भू-अधिग्रहण और स्थानीय सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन, समय-समय पर तकनीकी परीक्षण और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशांत आर्य ने कहा कि रोपवे से पर्यटन और यमुनोत्री यात्रा को लाभ मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और विभागीय समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि यह परियोजना मॉडल उदाहरण के रूप में पूरी तरह सफल हो। बैठक में डीएफओ रविन्द्र पुंडीर और डीटीडीओ केके जोशी सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।