जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भगवानपुर कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की शिकायतों का तत्परता से समाधान किया जाए, ताकि किसी को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रखने और विभिन्न प्रमाणपत्र समय पर जारी करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी और तहसीलदार दयाराम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *