जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी प्रदेश एवं जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर लेकर आए। उन्होंने कहा कि जनपद की उन्नति एवं प्रगति के लिए सभी नागरिक अपने दायित्व निष्ठा और ईमानदारी से निभाएँ। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाने हेतु चलाया जा रहा सफाई अभियान सभी के सहयोग से सफल बने। उन्होंने सभी से अपील की कि नव वर्ष में यह संकल्प लें कि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखेंगे, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक यहां सुखद अनुभव लेकर लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *