जिलाधिकारी ने किया दिव्य दिव्यांग संस्था का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया दिव्य दिव्यांग संस्था का निरीक्षण


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार स्थित दिव्य दिव्यांग संस्था का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों से भावनात्मक संवाद स्थापित किया। उन्होंने 8 से 53 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिबाधित, मूकबधिर, मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग लाभार्थियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं को समझा। दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी के स्वागत में गीत, संगीत और कविताओं की प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़े कौशल विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। निरीक्षण में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय और संस्था प्रबंधन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *