जिलाधिकारी ने महिलाओं को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने महिलाओं को किया सम्मानित


पौड़ी।/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौड़ी के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “मां” को समर्पित रही, जिसमें परिवार और समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *