चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर


उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में यमुनोत्री यात्रा मार्ग की विशेष समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य घोड़ा पड़ावों पर घोड़ों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था हेतु सोलर गीजर लगाने के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही पेयजल, शेड, स्वच्छता और सौंदर्यकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *