जिलाधिकारी ने बाल पंचायत आयोजन को दी सहमति

जिलाधिकारी ने बाल पंचायत आयोजन को दी सहमति


पौड़ी। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने की। बैठक में मिशन वात्सल्य, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह व बाल तस्करी की रोकथाम, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान तथा बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बच्चों से जुड़े मामलों में सर्वाेच्च प्राथमिकता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने पॉक्सो पीड़िताओं व बाल देखरेख संस्थाओं में रह रही बालिकाओं के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने, नशामुक्ति पर ठोस कार्ययोजना बनाने तथा राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में मरम्मत, खेल सामग्री व पुस्तकालय विकसित करने के निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति को नियमित फील्ड निरीक्षण व बैठकें करने तथा ग्राम-ब्लॉक स्तर की बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय कर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही जिलाधिकारी ने बाल पंचायत के आयोजन पर सहमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *