जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

रूद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन परिसर में स्थापित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम और विभिन्न ब्लॉकों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पानी की टंकियों पर लोहे का जाल लगाने, बिजली के तारों की मरम्मत और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को ईवीएमदृवीवीपैट की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने को कहा।