जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस सेवाओं का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस सेवाओं का किया औचक निरीक्षण

 

 

पौड़ी। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तोली निवासी कुलदीप पंवार की हाल ही में नीलकंठ क्षेत्र में  दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। दुपहिया वाहन पार्किंग के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण घायल हुए कुलदीप को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद की सभी तहसीलों में 108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी ने यमकेश्वर क्षेत्र के बीनक स्थित 108 एम्बुलेंस स्टैण्डिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक व ईएमटी टीम मौके पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से 108 सेवा के संबंध में फीडबैक भी लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किये गए औचक निरीक्षण में 108 के अन्य स्टैण्डिंग प्वाइंट्स-नीलकंठ, पीपलकोटी, यमकेश्वर और गेंडखाल में भी एम्बुलेंस सेवाएं सुचारू रूप से क्रियाशील पायी गयीं। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में कराये गये औचक निरीक्षणों में अधिकांश स्थानों पर 108 एम्बुलेंस या तो मौके पर उपलब्ध थीं या मरीज को चिकित्सालय पहुंचाने में निकली थीं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आपात सेवाओं की सुलभता और विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *