जिला प्रशासन सख्त, अनुबंधित वाहनों से ही होगी गैस की डिलीवरी

जिला प्रशासन सख्त, अनुबंधित वाहनों से ही होगी गैस की डिलीवरी


देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में टीम ने गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ डिलीवरी मैन मोटरसाइकिल से सिलेंडर वितरण कर रहे थे, जिनका किसी कंपनी से अनुबंध नहीं था।
इस पर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए कि गैस की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनों (लोडर) के माध्यम से ही की जाए। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय की गई है। कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए क्यूआरटी टीमों का गठन कर नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और हजारों उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *