अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पूरनपुर सल्लाहपुर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। साथ ही तीन चक्र मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाकर उन्हें मुक्त कराया गया। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्ग सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *