टिहरी और कोटेश्वर बांध क्षेत्र में हुई आपदा मॉक एक्सरसाइज

टिहरी और कोटेश्वर बांध क्षेत्र में हुई आपदा मॉक एक्सरसाइज


टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी और कोटेश्वर बांध परियोजना क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें क्लाउडबर्स्ट, भारी बारिश, भूस्खलन और पावरहाउस में आग लगने जैसी संभावित आपदाओं की स्थिति बनाकर राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल सहित कई सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक विभागों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *