कर्मचारियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के मार्गदर्शन में शनिवार को डुंडा स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह परिसर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशिष्ट दत्तक गृहण इकाई के कुल 16 कर्मचारियों ने भाग लिया। आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी एवं क्यूआरटी की सहायता से प्रशिक्षण में भूकम्प पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी, खोज-बचाव उपकरणों का प्रयोग, रोप नोट्स, प्राथमिक उपचार, सेटेलाइट फोन संचालन, राज्य एवं जनपद आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगात्मक गतिविधियों और भूकम्प/आपदा जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। रघुवीर सिंह बिष्ट, बाल कल्याण अधिकारी, भी उपस्थित रहे।