न्याय पंचायतों में आपदा जागरूकता प्रशिक्षण संपन्न

उत्तरकाशी। नौगांव व चिन्यालीसौड़ विकासखंड की न्याय पंचायतों में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्याय पंचायत चमियारी व ढुईक में कुल 272 प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, वन विभाग, अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन से सुरक्षा उपाय, खोज-बचाव उपकरणों का उपयोग, तात्कालिक स्ट्रेचर निर्माण, सैटेलाइट फोन संचालन, प्राथमिक उपचार व सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल रहा।