निदेशक ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर किया भ्रमण

निदेशक ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर किया भ्रमण


उत्तरकाशी। निदेशक गढ़वाल मंडल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. आर.सी. पंत ने जनपद का एक दिवसीय भ्रमण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, आईसीयू, ओपीडी, महिला प्रसव वार्ड, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। मरीजों से संवाद कर उपचार व्यवस्था का फीडबैक लिया, जिस पर संतोष व्यक्त किया गया। डॉ. पंत ने सीमित संसाधनों में बेहतर सेवाएं देने पर स्टाफ की सराहना की। निरीक्षण के बाद चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *