दिगम्बर उनियाल को मिली दलनायक के पद पर पदोन्नति

दिगम्बर उनियाल को मिली दलनायक के पद पर पदोन्नति


चमोली। चमोली पुलिस कार्यालय में उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल के दलनायक पद पर पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने उनके कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और अधिक मेहनत व निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि दिगम्बर उनियाल की सेवाएँ और समर्पण अनुकरणीय हैं। पदोन्नत अधिकारी ने सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और इसे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया। समारोह में अग्निशमन अधिकारी, यातायात निरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *