उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, दिगंबर बने अध्यक्ष

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव उप निबंधक के निर्देश पर लोकतांत्रिक और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से क्षत्रियों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर नई कार्यकारिणी के चयन में भाग लिया। चुनाव में पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह बिष्ट तथा सहायक अधिकारियों की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न हुई।
निर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उपकोषाध्यक्ष धर्म सिंह रावत, महासचिव सोहन सिंह नेगी, सहायक महासचिव विक्रम पुण्डीर, संगठन सचिव चंद्रपाल सिंह जमवाल, सांस्कृतिक सचिव परमेश्वरी रावत। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर कार्य करने का संकल्प लिया। समिति ने समाज की एकजुटता और क्षत्रिय हितों की रक्षा के लिए सहयोग का आह्वान किया।