मौंना गोलज्यू देवता मंदिर में नवरात्र पर भजन-कीर्तन से बना भक्तिमय माहौल

मौंना गोलज्यू देवता मंदिर में नवरात्र पर भजन-कीर्तन से बना भक्तिमय माहौल


रानीखेत। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विकासखंड ताड़ीखेत के मौंना गांव स्थित गोलज्यू देवता मंदिर एवं माता मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन चल रहा है। पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
मंदिर में भगत रविन्द्र सिंह बिष्ट और ललित सिंह अधिकारी नौ दिनों की विशेष साधना में लीन हैं। प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल पूजा-अर्चना, आरती और भोग का आयोजन किया जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं द्वारा सायंकालीन भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में लोकदेवता गोलज्यू महाराज के प्रति गहरी आस्था है। उन्हें न्याय देवता और भूमियां देवता के रूप में पूजा जाता है। मौंना गांव में गोलज्यू महाराज के साथ कऊ देवता (भैरव स्वरूप) और माता कालिका के मंदिर भी स्थित हैं, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्र आयोजन में स्थानीय ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। सभी श्रद्धालु मिलकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए गांव में आस्था और संस्कृति की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *