बस अड्डा स्थानांतरण, कॉरिडोर व जाह्नवी मार्केट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

बस अड्डा स्थानांतरण, कॉरिडोर व जाह्नवी मार्केट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित कुमार भवन कुम्हार धर्मशाला में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बस अड्डा स्थानांतरण, कॉरिडोर और जाह्नवी मार्केट को लेकर भ्रम को दूर करने की मांग की गई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी और व्यापारी नेता शामिल हुए।
डा. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग हमेशा शासन और प्रशासन के साथ रहा है और व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई संगठित रूप से लड़ी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी से मिलकर इन मुद्दों पर चर्चा करेगा।
व्यापारी नेता प्रवीण शर्मा और मयंक मूर्ति भट्ट ने बताया कि बस अड्डा शहर से बाहर स्थानांतरित करने, कॉरिडोर और जाह्नवी मार्केट को लेकर चल रही अटकलबाजियों से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी है और इससे मानसिक दबाव बढ़ रहा है। तेज प्रकाश साहू, आदेश मारवाड़ी और योगेश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन से ठोस जानकारी नहीं मिल रही है, जिससे सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। शिवकुमार कश्यप ने कुंभ मेले की तैयारी में व्यापारियों की निर्णायक भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों के बीच आकर सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाए। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की कि भ्रम की स्थिति जल्द समाप्त कर स्थिति स्पष्ट की जाए और किसी भी अटकलबाजी से बचा जाए।
बैठक में प्रवीण शर्मा, मनोज सिरोही, शिवकुमार कश्यप, तेज प्रकाश साहू, बादल गोस्वामी, योगेश भारद्वाज, विशाल गर्ग, अजय दीपक गुप्ता, रामकिशोर, अनुज गुप्ता, पारस जैन, आदेश मारवाड़ी, संतोष गुप्ता, विमल सक्सेना, मयंक मूर्ति भट्ट, विशाल मूर्ति भट्ट, निशा गुप्ता, विवेक गुप्ता, हरीश और अश्वनी कुमार सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *