बैठक में की विशेष वित्तीय व्यवस्था और जीएसटी प्रतिपूर्ति की मांग

चमोली। 6वें राज्य वित्त आयोग की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार चमोली में आयोग के अध्यक्ष एन. रविशंकर (सेनि. मुख्य सचिव/आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए गए। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने अध्यक्ष व सदस्यों पी.एस. जंगपांगी और डॉ. एम.सी. जोशी का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विशेष वित्तीय व्यवस्था और जीएसटी प्रतिपूर्ति की मांग की। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित व ग्राम प्रधानों ने आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण, मनरेगा कार्यों में लचीलापन और खेती को वन्यजीवों से बचाने हेतु वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।