बसंत पंचमी से पूर्व चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई की मांग

बसंत पंचमी से पूर्व चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई की मांग


हरिद्वार। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में बड़े स्तर पर पतंगबाजी की जाती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से चाइनीज मांझे के बढ़ते प्रयोग ने जनसुरक्षा और पक्षियों के जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। इसी को लेकर सामाजिक संगठन युवा अग्नि के अध्यक्ष ऋषभ वशिष्ठ और संरक्षक सोम त्यागी के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि चाइनीज मांझे के कारण पूर्व वर्षों में कई निर्दाेष लोगों की जान जा चुकी है तथा अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके साथ ही पक्षियों के लिए भी यह जानलेवा साबित हो रहा है। संगठन ने मांग की कि बसंत पंचमी से पूर्व चाइनीज मांझे के भंडारण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर स्टॉक जब्त किया जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *