घाट रोड पर अवैध रूप से नदी में डाला जा रहा मलबा

घाट रोड पर अवैध रूप से नदी में डाला जा रहा मलबा


चमोली। नंदानगर घाट रोड पर चल रहे रोड कटिंग कार्य के दौरान निर्माण कंपनी द्वारा मलबा अवैध रूप से नंदाकिनी नदी में डाला जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जलीय जीव-जंतुओं को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा नदी में गिराने से नीचे थिरपाक के ग्रामीणों पर भी खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि निर्धारित डंपिंग जोन होने के बावजूद मलबा सीधे नदी में डाला जा रहा है। इस पूरे मामले में वन विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है, जबकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *