वार्षिक समारोह में प्रस्तुति किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

लंबगांव। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड का वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी गीतों के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं चार्टेड अकाउंटेंट राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यालय के दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ और स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।