भारत में महिलाओं का योगदान है अभूतपूर्व: मीनाक्षी शर्मा

भारत में महिलाओं का योगदान है अभूतपूर्व: मीनाक्षी शर्मा


हरिद्वार। सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-2 रानीपुर में प्रथम ’सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संजू चमोली ने कुशलता से किया। मुख्य अतिथि समाजसेविका एवं पुलिस विभाग में सेवारत मंजू बालियान रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत वंदना और एकल गीत प्रस्तुति से हुई, जिसे कमलेश विल्सन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना गीता बहुगुणा ने ’महिलाओं के दायित्व एवं सप्तशक्ति संगम’ की अवधारणा पर दी। “कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि” विषय पर अंजलि त्यागी और “भारत में महिलाओं का योगदान” पर मीनाक्षी शर्मा ने वक्तव्य दिया। गायत्री रावत ने प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रेरणादाई महिलाओं सुषमा एवं निधि को सम्मानित किया गया। समापन में सभी मातृ शक्तियों ने समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *