“कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

“कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक”


हरिद्वार/देहरादून। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और गुणवत्तायुक्त उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून द्वारा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र हरिद्वार और सेतु फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय जैन उपाध्याय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में कंज़्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अनंत शर्मा, नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. एम. सेल्वराज, डॉ. आर.के. थिरु और युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों, आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग तथा शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी गई। बीआईएस की मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने बीआईएस के कार्यक्रमों और बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। हरिद्वार के बाद यात्रा देहरादून स्थित बीआईएस कार्यालय पहुँची, जहां जागरूकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को जिम्मेदार और जागरूक बनने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *