कांग्रेसियों ने किया वीरेंद्र श्रमिक का स्वागत

कांग्रेसियों ने किया वीरेंद्र श्रमिक का स्वागत
DESK THE CITY NEWS
हरिद्वार। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रमिक और महानगर अध्यक्ष अमित चंचल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। यूनियन भवन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता सच्ची निष्ठा से कार्य कार्य है संगठन भी उसे सम्मान दिया है। कांग्रेस में सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोगों का सम्मान होता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। युवा नेता नितिन तेश्वर, वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है। समय समय पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रमिक और महानगर अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इस समय युवाओं का झुकाव भी कांग्रेस की ओर है। बीजेपी सरकार दलितों के साथ भेदभाव कर रही। दलितों पर शोषण दिनों दिन बढ़ रहा है। इस अवसर पर विजय प्रजापति, तरुण व्यास, अज्जू खान, दिव्यांश अग्रवाल, विकास स्वर्ण, अभिषेक गहलोत, सन्नी गोड़ीयाल, अनिल दत्ता, संजय सरगम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *