कांग्रेसियों ने जयंती पर दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने जयंती पर दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देवपुरा चौक स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के निर्माता थे। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान व वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश मजबूत होगा।
मनोज सैनी व राजीव भार्गव ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने को उनकी ऐतिहासिक देन बताया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी व तरुण व्यास ने कहा कि संचार क्रांति के कारण आज भारत का नाम विश्व पटल पर है। हिमांशु गुप्ता व विवेक भूषण ने 73वें व 74वें संशोधन को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में विकास सिंह, उदयवीर चौहान, बलजीत सिंह, ऋषभ वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

विकासनगर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को डिजिटल दिशा दी। उन्होंने पंचायती राज में बदलाव कर युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनव ठाकुर ने और संचालन विकास शर्मा ने किया। गोष्ठी को कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *