कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूप-तप धरना देकर भाईचारे पर दिया जोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूप-तप धरना देकर भाईचारे पर दिया जोर


हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर स्थित पुल जटवाड़ा पर धूप-तप धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारा और सौहार्द ही राष्ट्र को मजबूती देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार काबू नहीं पा रही और युवाओं को पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराशा हो रही है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आजादी बड़े संघर्षों और सभी धर्मों की एकता से मिली थी, लेकिन कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने और बेरोजगारी, महिलाओं पर अपराध जैसे मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफ़ाक अली ने सभी धर्मों को भाईचारे से रहने पर जोर देते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोग समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर हिमांशु बहुगुणा, पूनम भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *