कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर


जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक हिम्मत पटेल ने मयाली के इन्द्रनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए राय-सुमारी और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिलाध्यक्ष का मौका मिलेगा तथा संगठन में नए लोगों को भी जोड़ा जाएगा।
हिम्मत पटेल ने बताया कि प्रदेशभर में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही जिला व ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां पूरी की जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में उत्तराखण्ड सह प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी, रुद्रप्रयाग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप थपलियाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी एवं जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *