कार्यकर्ताओं की घर वापसी से कांग्रेस मजबूत

उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा से जुड़े 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में वापसी की। रावत ने कहा कि ये सभी साथी पहले कांग्रेस परिवार का हिस्सा रहे थे और अब पुनः मुख्यधारा में लौटे हैं। युवा आंदोलनकारी अभिषेक जगूड़ी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। रावत ने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन बदलाव का संकेत है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।