राज्य निर्माण दिवस पर कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल

राज्य निर्माण दिवस पर कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल


हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य निर्माण में हजारों आंदोलनकारियों ने बलिदान दिया, परंतु 25 वर्ष बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। नेताओं ने भाजपा सरकार पर राज्य उत्सव को इवेंट मैनेजमेंट बनाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में अमन गर्ग, वरुण बालियान, मनोज सैनी, महावीर वशिष्ठ, तरुण व्यास, विकास चंद्रा, सुनील सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *