ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर कांग्रेस सख्त, न्यायिक जांच की मांग

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर कांग्रेस सख्त, न्यायिक जांच की मांग


देहरादून। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (सेवानिवृत्त) की गोली लगने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने देहरादून पहुंचकर घटना पर शोक जताया और इसे संदिग्ध बताते हुए संभावित षड्यंत्र के रूप में जांच की आवश्यकता बताई।
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े फायरिंग की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। डॉ. हरक सिंह रावत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। प्रवक्ता सुजाता पॉल ने घटना से जुड़े कई सवाल उठाए, खासकर हथियारों के स्रोत और संबंधित लोगों की पहचान को लेकर। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूर्व सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर संवेदना भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *