कांग्रेस ने की केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के अपमान की निंदा 

कांग्रेस ने की केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के अपमान की निंदा 
 
 
हरिद्वार।  उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की सभा में प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के अपमान किए जाने की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, जो स्वतंत्रता आंदोलन और तिरंगे के अपमान से जुड़ी ऐतिहासिक सच्चाइयों को नकार रही है, राजनीतिक द्वेष एवं कुंठा के कारण स्वतंत्रता सेनानियों और उनके महान कार्यों का अपमान कर रही है। सभा में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। सुरेंद्र कुमार सैनी, अवधेश पंत, गोपाल नारसन, नवीन शरण निश्चल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *