कांग्रेस का भाजपा कार्यकर्ता पर दो राज्यों में मतदान करने का आरोप

जांच और एफआईआर की मांग


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से मतदान किया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि चंद्रकांत पांडेय ने 11 नवंबर को बिहार की गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर मतदान किया, जबकि वे हरिद्वार के मतदाता भी हैं।
अमन गर्ग ने बताया कि भाजपा नेता ने न केवल हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र और नगर निकाय चुनाव में मतदान किया, बल्कि बिहार के नवादा संसदीय क्षेत्र में भी वोट डाला है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में भाजपा नेता की दोनों राज्यों की मतदाता सूचियों में मौजूदगी के दस्तावेजी प्रमाण और मतदान के बाद फेसबुक पर डाली गई सेल्फी का स्क्रीनशॉट उनके पास है। कांग्रेस ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और आयोग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। प्रेस वार्ता में वरुण बालियान, कैश खुराना, मनोज सैनी, महेश प्रताप राणा, विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *