एचआरडीए सचिव मनीष सिंह को पितृशोक

एचआरडीए सचिव मनीष सिंह को पितृशोक

हरिद्वार/रुड़की। एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह के पिता उमराव सिंह का हार्टअटैक से निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे और उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव पूरणपुर निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में होगा। मनीष सिंह के पिता के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया और इसे अपूरणीय क्षति बताया। उमराव सिंह तीन बेटों में सबसे छोटे मनीष सिंह के पिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *