राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह का समापन

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह का समापन


रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण माह 2025 का समापन बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि द्वारा होटल गुलाबराय रूद्रप्रयाग में किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत पांच गर्भवती महिलाओं और पांच बच्चों ने अन्नप्राशन एवं व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लिया। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ खान-पान, नियमित प्रसवपूर्व जांच और संस्थागत प्रसव की जानकारी दी गई। एनिमिया से बचाव हेतु आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य किरन पंवार, बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति, एएनएम विजया आर्य सहित अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *