पौड़ी में कोल्ड मिक्स तकनीक से गड्ढों की त्वरित मरम्मत तेज

पौड़ी में कोल्ड मिक्स तकनीक से गड्ढों की त्वरित मरम्मत तेज


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स (कोल्ड मिक्स) तकनीक से गड्ढों की त्वरित मरम्मत की जा रही है। यह रेडी-टू-यूज़ सामग्री बिना गर्म किए कम समय में गड्ढे भर देती है, जिससे मरम्मत के तुरंत बाद यातायात सुचारु हो जाता है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के तहत परिवहन विभाग के समन्वय से बुआखाल रोड, पौड़ी मार्ग, कंडोलिया मार्ग, श्रीनगर रोड व बस स्टेशन क्षेत्र में कार्य किया गया। आरटीओ विमल पाण्डे ने बताया कि यह तकनीक खासकर दोपहिया चालकों की सुरक्षा बढ़ाने में प्रभावी है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *